• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर विवाद, विपक्ष ने बताया सेना का अपमान

RSS chief Mohan Bhagwat statement over dispute, Opposition said insulted army - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो देश के लिए लडऩे की खातिर आरएसएस के पास तीन दिन के भीतर ‘सेना’ तैयार करने की क्षमता है। मोहन भागवत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने भागवत के बयान को सेना का अपमान बताया है। साथ ही भागवत के बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने की मां की है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भागवत के बयान पर बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, अगर ये बयान किसी दूसरी पार्टी के नेता ने दिया होता तो, भाजपाई अब तक उसे पाकिस्तान भेज देते। मीडिया तो फांसी की सजा की मांग कर देता, लेकिन बात भागवत की है। हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते है तो चर्चा नही होती। कांग्रेस नेता सुष्मिाता देव ने भी भागवत के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भागवत ने इस तरह का बयान देकर सेना का अपमान किया है। उन्हें अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि रविवार को भागवत ने कहा था कि यदि जरूरत हुई तो उनका संगठन देश के दुश्मनों से सीमा पर लडऩे के लिए तैयार है। बिहार के मुजफ्फरनगर जिले में आरएसएस के एक समारोह के दौरान भागवत ने कहा था राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ कोई सैन्य संगठन नहीं है, लेकिन हमारे पास सेना जैसा अनुशासन है। यदि देश की आश्यकता है और देश का संविधान इजाजत देता है तो आएसएस सीमा पर शत्रुओं के खिलाफ लडऩे के लिए तैयार है। देश की खातिर लड़ाई के लिए आरएसएस कुछ दिनों के भीतर सेना बनाने की क्षमता रखती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSS chief Mohan Bhagwat statement over dispute, Opposition said insulted army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashtriya swayamsevak sangh, rss chief, mohan bhagwat, aap leader sanjay singh, congress leader, sushmita dev, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved