नई दिल्ली। महागठबंधन को ठेंगा दिखा बिहार में बनी एनडीए की सरकार के बाद अब केंद्र सरकार की कैबिनेट में भी बड़ा फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द केन्द्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। वहीं काम ना करने वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता की है। हालांकि फेरबदल का समय तो निर्धारित नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 10 से 21 अगस्त के बीच नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई जा सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जहां कुछ नए लोगों को तवज्जो मिलने की संभावना है, वहीं उन राज्यों का भी ख्याल रखा जाएगा, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही हाल ही में एनडीए में शामिल हुए जदयू के सदस्यों को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार में 12 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इनमें से नौ भाजपा के और तीन सहयोगी दलों के मंत्री बन सकते हैं। हालांकि दो मंत्रियों का प्रमोशन होने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा जा सकता है लेकिन शाह ने खुद इस खबर का खंडन कर अटकलों पर विराम लगा दिया।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope