• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में पारा 40 पार, वायु गुणवत्ता बिगड़ी

Mercury drops, air quality improves in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान ने 42.5 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया जो मौसम के औसत तापमान से चार अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस पर भी पहुंच गया। उन्होंने इससे जल्द राहत मिलने की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

पड़ोसी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी लू जैसी परिस्थितियां देखीं गईं। शुक्रवार को पालम में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली का औसत तापमान शनिवार को बढक़र 43 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अब सबसे पहले राहत मिलने की उम्मीद गुरुवार 28 जून को है जब बारिश हो सकती है।

स्काईमेट के निदेशक महेश रावत ने कहा, ‘‘तापमान में उल्लेखनीय गिरावट 28 जून के बाद ही होगी जब एनसीआर में मानसून पूर्व की बारिश होगी।’’ शुक्रवार को दिल्ली के पठारी क्षेत्र में उच्चतम तापमान 44.5, आयानगर में 44.4, नरेला में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण कण प्रदूषण में फिर वृद्धि हो गई जिससे शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में 30 निगरानी स्टेशनों पर आधारित गणना के अनुसार शुक्रवार को पीएम10 या 10 माइक्रोन व्यास वाले कणों के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 (खराब) रहा। शुक्रवार को आद्र्रता 22-52 फीसदी के बीच रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mercury drops, air quality improves in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mercury drops, air quality, delhi, mercury, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved