• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत-चीन के बीच संघर्ष पर मायावती ने व्यक्त की चिंता

Mayawati expressed concern over the conflict between India and China - Delhi News in Hindi

लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को भारत व चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है। बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि "अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष और उसमें कई सैनिकों के घायल होने की खबर अति-दु:खद व चिन्तनीय है। यूक्रेन युद्ध के परिणामों से पीड़ित एवं सहमी दुनिया में भारत-चीन सेना के बीच नए संघर्ष पर तुरन्त कूटनीतिक तरीके से काबू पाना जरूरी है।" उन्होंने आगे लिखा कि "भारतीय सेना ने चीन के साथ ताजा मामले में भी एक बार फिर जैसे को तैसा मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप कार्य किया है, जो सराहनीय है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि अपनी कुटनीतिक कुशलता का परिचय दे, यही देश को उम्मीद है। अपनी इंटेलीजेंस को भी और मजबूत बनाना होगा।" गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारत व चीन की सेना के सैनिकों के बीच झड़प हो गई। जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। खबर की जानकारी पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mayawati expressed concern over the conflict between India and China
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayawati expressed concern, over the conflict between, india and china, bahujan samaj party bsp, india-china clash, india-china border, indian army, chinese army, arunachal pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved