• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्र सरकार ने दिया कर्मचारियों को होली से पहले झटका, EPF पर ब्याज दर घटाई

Labor Minister  Santosh Gangwar says, Central Board of Trustees decided to decrease rate of EPF for 2019-2020 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा झटका दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के ब्याज दरों को घटाने का ऐलान करते हुए बताया कि इस साल यानी 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF ) पर 8.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2018-19 में ब्याज की दर 8.65 फीसदी थी। मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT ) की आज बैठक हुई। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पीएफ पर ब्‍याज दर को लेकर निर्णय किया गया है। आपको बताते जाए कि केंद्रीय न्यासी बोर्ड ही पीएफ पर ब्याज दर को लेकर निर्णय लेता है और इस निर्णय को वित्त मंत्रालय से सहमति की आवश्यकता होती है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि ईपीएफओ ने वर्ष 2019-20 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज होने वाली केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Labor Minister Santosh Gangwar says, Central Board of Trustees decided to decrease rate of EPF for 2019-2020
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: labor minister santosh gangwar, santosh gangwar, epf rate decrease, cbt, कर्मचारी भविष्य निधि, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved