• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ADR का आय-व्यय का विश्लेषण : BJP की आय 6 राष्ट्रीय दलों की दो-तिहाई, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वित्त वर्ष 2018-19 में सभी राजनीतिक दलों में सबसे आगे रहते हुए 2410.08 करोड़ रुपए की आय हासिल की। यह आय अन्य छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 65.16 प्रतिशत है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) के वित्त वर्ष 2018-19 के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के आय-व्यय के विश्लेषण के अनुसार, भाजपा ने कुल 2410.08 करोड़ रुपए की आय करने और कुल आय का सिर्फ 41.71 प्रतिशत (1005.33 करोड़ रुपए) व्यय करने की घोषणा की।

वहीं कांग्रेस की कुल आय 918.03 करोड़ रुपए रही और उसने 51.19 प्रतिशत (469.92 करोड़ रुपए) खर्च किए। छह राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस और भाकपा) ने देशभर से कुल 3698.66 करोड़ रुपए की आय की घोणषा की। एडीआर के विश्लेषण के अनुसार भाजपा की आय वित्त वर्ष 2017-18 में 1027.34 करोड़ रुपए से वित्त वर्ष 2018-19 में 134.59 प्रतिशत बढक़र 2410.08 करोड़ हो गई।

भाजपा ने वित्त वर्ष 2018-19 में अपनी कुल आय का 97.67 प्रतिशत (2354.02 करोड़ रुपए) स्वैच्छिक योगदान के रूप में घोषित किया। वहीं कांग्रेस ने इस दौरान सबसे ज्यादा 551.55 करोड़ रुपए (कुल आय का 60.08 प्रतिशत) अनुदान, दान, योगदान के रूप में लेने की घोषणा की। भाजपा का सबसे ज्यादा 792.39 करोड़ रुपए का खर्च चुनाव, प्रचार में हुआ, जिसके बाद प्रशासनिक कार्यो में 178.35 करोड़ रुपए खर्च हुए।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट समय पर दाखिल की, वहीं भाजपा ने 24 दिन बाद और कांग्रेस व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 42 दिन बाद जमा की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट अंतिम तिथि के 76 दिन बाद जमा की। टीएमसी की कुल आय 192.65 करोड़ रुपए हुई, जिसमें पार्टी ने 5.97 प्रतिशत (11.50 करोड़ रुपए) खर्च किए, माकपा ने 100.96 करोड़ रुपए की आय की घोषणा की और उसने 76.15 करोड़ रुपए खर्च किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Rs 2410 crore income is two third of 6 national parties : ADR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, rs 2410 crore income, 6 national parties, adr, association for democratic reforms, congress, bsp, trinamool congress, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved