नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक कपिल मिश्रा अक्सर चर्चाओं में रहते है। पार्टी छोडऩे के बाद से ही वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के ऊपर जुंबानी हमला करते रहे हैं। ऐसे में अब इन दिनों खबरों की मानें को कपिल मिश्रा जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। कपिल मिश्रा से मिलने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रविवार को उनके आवास पर पहुंचे और कहा कि भाजपा के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोयल का यह दौरा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अभियान ‘समर्थन के लिए संपर्क’ का हिस्सा था। केंद्रीय मंत्री ने मिश्रा से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘जब से मिश्रा आप से अलग हुए हैं, भाजपा के दरवाजे उनके लिए खुले हैं।’ पिछले साल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मिश्रा को दिल्ली सरकार से बाहर निकाल दिया था।
इसके बाद मिश्रा ने केजरीवाल और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। गोयल ने मिश्रा के सामाजिक कार्यों और सकारात्मक रवैये की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमें कपिल मिश्रा जैसे दोस्तों की जरूरत है।’ पार्टी विधायक और जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा को पानी की दिक्कतों की शिकायतें आने पर पद से हटा दिया गया। इसके बाद मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope