• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में हुई लैंड

Air India flight from San Francisco to Delhi experiences technical snag, lands in Mongolia - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण रास्ते में ही लैंड करवाना पड़ा। एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जाने वाली एआई174 फ्लाइट को लेकर तकनीकी खराबी की आंशका होने पर रास्ते में ही मंगोलिया के उलानबटार में लैंडिंग करनी पड़ी।" कंपनी ने आगे जानकारी देते हुए बताया, "एयरक्राफ्ट उलानबटार में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और सभी जरूरी चेकअप किए जा रहे हैं।"
एयर इंडिया के स्पोकपर्सन ने बताया कि एयरलाइन सभी यात्रियों की मदद के लिए अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है और जल्द से जल्द सभी को उनकी मंज़ल तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा, "अचानक पैदा हुई इस स्थिति के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। एयर इंडिया में, यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
एयर इंडिया फ्लाइट स्टेटस ट्रैकिंग सिस्टम पर दी जा रही जानकारी के अनुसार, एआई174, 2 नवंबर दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर सैन फ्रांसिस्को से रवाना होने के बाद शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर उलानबटार पर लैंड की गई।
इससे पहले, अक्टूबर में एयर इंडिया की मुंबई से अमेरिका के न्यू जर्सी के शहर न्युवार्क जाने वाली फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था।
एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया, "22 अक्टूबर को मुंबई से न्युवार्क जाने वाले विमान एआई191 के चालक दल को एक संदिग्ध तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को मुंबई वापिस लौटाना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से मुंबई वापस आ गया और विमान का आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Air India flight from San Francisco to Delhi experiences technical snag, lands in Mongolia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, air india, airline, san francisco, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved