• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओपीटीसीएल में ऑफिस असिस्टेंट सहित 50 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से आवेदन शुरू

OPTCL Recruitment for 50 Posts, Including Office Assistants; Applications Begin March 16 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न 50 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। ओपीटीसीएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) के 5, मैनेजमेंट ट्रेनी (लॉ) के 3, जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) के 4 और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III ट्रेनी के 38 पद शामिल हैं। ओपीटीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन शुरू होने से लेकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग/लॉ/बैचलर डिग्री या डिप्लोमा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।
उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य कैंडिडेट्स के चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू या स्किल टेस्ट, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 29,300 से 1,77, 500 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा। जो अनारक्षित/एसईबीसी श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 1180 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 590 रुपए निर्धारित है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ओपीटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-OPTCL Recruitment for 50 Posts, Including Office Assistants; Applications Begin March 16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: optcl recruitment, optcl, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved