• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीजीएसएसबी भर्ती 2026: सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर आवेदन जारी, 21 अगस्त तक युवाओं के पास मौका

CGSSB Recruitment 2026: Applications open for 2,292 assistant teacher posts, youth have a chance till August 21 - Raigarh News in Hindi

करियर डेस्क। रायपुर सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (सीजीएसएसबी) ने लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (एलएसएटी26) के तहत नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
पदों का विवरणः
सीजीएसएसबी की ओर से जारी 2,292 रिक्तियों में सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 और सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है।
जल्दी करें आवेदनः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि में सुधार करने का विंडो 22 अगस्त से 24 अगस्त के शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमाः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रियाः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीजीएसएसबी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी। लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे के बीच आयोजित करने की संभावना है। वहीं, वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि 10 अक्टूबर तय की गई है।
आवेदन शुल्कः
फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य के लिए 350 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 250 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 200 रुपए तय किया गया है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CGSSB Recruitment 2026: Applications open for 2,292 assistant teacher posts, youth have a chance till August 21
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhattisgarh staff selection board, cgssb recruitment notification, 2292 assistant teacher vacancies, directorate of public instruction chhattisgarh, lsat26 written examination, government teaching jobs, career desk raipur, career news in hindi, raigarh news, raigarh news in hindi, real time raigarh city news, real time news, raigarh news khas khabar, raigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved