• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जसपाल सिंह के तूफानी शतक से डाक्टर लूथरा इलेवन की शानदार जीत

Dr. Luthra XI Secures Resounding Victory Powered by Jaspal Singhs Explosive Century - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरे दोनों ओपनर, डाक्टर लूथरा ( 41 रन) व जसपाल सिंह ( 172 * रन नाबाद, 36 चोकों से सुसज्जित, - 78 बालों में) ने पहली विकेट के लिए 93 रन जोड़कर एक सशक्त नींव रखी। तीसरे और चौथे नंबर पर आए हरविंदर नैन (8 ) और सिकंदर राणा (4 रन ) शीघ्र पविलियन लौट गए। बाद में प्रियांशू ने 22 रन का योगदान दिया और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर पहाड़नुमा 259 रन तक पहुंचा दिया। हरियाणा लायंस के प्रतीक, सुमित, नातिक और योगेश ने 1-1 बल्लेबाज़ को आउट किया। विशाल स्कोर का दबाव हरियाणा लायंस के बल्लेबाज नहीं संभाल सके और पूरी टीम 19.3 ओवर में 167 रन पर आल आऊट हो गई। योगेश ने 47 , नातिक ने 28 और नरेंद्र ने 25 रन का योगदान दिया।
डाक्टर लूथरा इलैवन के सिकंदर राणा ने 3, हरविंदर नैन और मुकुल ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि 1-1 विकेट प्रियांशू और चेतन शर्मा को हासिल हुआ।
जसपाल सिंह को उनके तूफ़ानी शतक के एवज प्लेयर ऑफ द मैच के ख़िताब से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Luthra XI Secures Resounding Victory Powered by Jaspal Singhs Explosive Century
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaspal singh century, doctor luthra eleven vs haryana lions match, cricket match chandigarh, player of the match jaspal singh, t20 cricket big score 259, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved