• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीएफसी को ट्राऊ एफसी के खिलाफ निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा

DFC suffered a disappointing defeat against Trou FC - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ । आईलीग में घर से दूर कोलकाता में डीएफसी को ट्राऊ एफसी के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। डीएफसी एक समय पर मैच में 1-3 से लीड पर थी, लेकिन अंत में टीम को 5-3 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। मैच एक रोमांचक गति के साथ शुरू हुआ जब डीएफसी के अजेय फॉरवर्ड बलवंत सिंह ने तेजी से डिफेंस में सेंध लगाई और दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। ट्राऊ एफसी ने इसी गोल से प्रेरित होकर 5वें मिनट में बराबरी हासिल की। ट्राऊ एफसी ने बराबरी हासिल की, लेकिन डीएफसी ने लय को कम नहीं होने दिया। टीम लगातार गोल तलाश रही थी और इसमें मेहमान टीम को कामयाबी भी मिली। 41वें मिनट में मुराटोव ने गोल दागा और टीम को 1-2 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक टीम ने अपनी बढ़त को कायम रखा। दूसरे हाफ में टीम ने अपने आक्रामक प्रदर्शन को बनाए रखा और डीएफसी के खिलाड़ी गोल तलाशते रहे। 59वें मिनट में उन्हें सफलता भी मिली और पेनल्टी पर सर्गियो बारबोजा ने इसे गोल में बदलते हुए डीएफसी को 1-3 से बढ़त दिला दी।
डीएफसी की जीत तय लग रही थी और ट्राऊ एफसी के प्लेयर गोल तलाश रहे थे। टीम को इसमें कामयाबी मिली। दानिश ने 64वें और 71वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि लिटन ने 73वें और रोबिनसन ने 75वें मिनट में गोल दागकर 5-3 की बढ़त बना ली। अंत तक यही स्कोर रहा और डीएफसी जीत से चूक गई। टीम को 5-3 स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।
ये हार टीम के लिए दिल तोड़ने वाली थी और टीम जोश से भरी हुई है। डीएफसी को हार न मानने वाली टीम के रूप में देखा जाता है और एक बार फिर टीम शुरुआत करेगी। आगे की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करते हुए डीएफसी फिर एकजुट होगी और पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DFC suffered a disappointing defeat against Trou FC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dfc suffered, a disappointing defeat, against trou fc, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved