• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैब ड्राइवर्स की हड़ताल में पहुंचे भाजपा नेता अरुण सूद, प्रशासन पर दबाव बढ़ा

BJP leader Arun Sood reached the strike of cab drivers, pressure increased on the administration - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में न्यूनतम दरें लागू करने और एग्रीगेटर पॉलिसी 2024 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर कैब ड्राइवर्स की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे कैब यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह से आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सूद ने मुलाकात की। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर अमनदीप सिंह का हालचाल जाना और प्रशासन से उनकी मेडिकल जांच धरना स्थल पर ही करवाने की मांग की। कैब यूनियन के संयोजक सुमित छाबड़ा ने बताया कि अरुण सूद ने प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करवाकर इस मुद्दे को सुलझाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लगातार हो रही देरी को अब खत्म होना चाहिए, और न्यूनतम दरों और एग्रीगेटर पॉलिसी को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में प्रशासन पर दबाव बढ़ा
यह जानकारी भी मिली है कि सचिव, एसटीए अमित कुमार कल धरना स्थल पर पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि वह भूख हड़ताल पर बैठे अमनदीप सिंह से बातचीत कर उन्हें हड़ताल समाप्त करने के लिए मनाने का प्रयास करेंगे।
अरुण सूद ने दिया समर्थन
कैब यूनियन संयोजक सुमित छाबड़ा ने बताया कि बीते दिन वह अपने साथियों के साथ अरुण सूद के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने अरुण सूद जी को यूनियन की मांगों और अमनदीप सिंह की पिछली भूख हड़ताल के दौरान हुए स्वास्थ्य नुकसान के बारे में अवगत कराया। सुमित ने बताया कि अमनदीप सिंह की पिछली भूख हड़ताल के दौरान उनकी किडनी और लिवर क्षतिग्रस्त हो गए थे, और इस गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद, वह एक बार फिर हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए हैं।
अरुण सूद ने इन परिस्थितियों को देखते हुए अमनदीप सिंह से मिलने का निर्णय लिया और धरना स्थल पर जाकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि कैब यूनियन की मांगे पूरी तरह जायज हैं और प्रशासन को अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए।
कैब यूनियन लंबे समय से न्यूनतम दरें और एग्रीगेटर पॉलिसी लागू करने की मांग कर रही है। 5 नवंबर 2024 को हुई बैठक में तत्कालीन डीसी ने चार हफ्तों में नीति लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह हफ्ते बीतने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर कैब यूनियन ने भूख हड़ताल शुरू की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इन मांगों को मानता है या प्रदर्शनकारी अपनी हड़ताल को और तेज करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP leader Arun Sood reached the strike of cab drivers, pressure increased on the administration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, leader, arun sood, reached, strike, cab drivers, pressure, increased, administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved