• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजद नेत्री प्रियंका मेहता का ऐलान : टिकट न मिला तो बिहारीगंज से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

RJD leader Priyanka Mehta announcement: If she does not get a ticket, she will contest as an independent from Bihariganj - Saharsa News in Hindi

सहरसा। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अभी से बढ़ने लगी है और राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सहरसा जिले के बैजनाथपुर निवासी और राजद नेत्री प्रियंका मेहता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे मधेपुरा जिले की बिहारीगंज विधानसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ेंगी। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो राजद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी, अन्यथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुकाबला करेंगी। प्रियंका मेहता का कहना है कि वे वर्ष 2007 से राजनीति में सक्रिय हैं और शुरू से ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रही हैं और हर संघर्ष में राजद के साथ खड़ी रही हैं। “मैंने पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है, लेकिन अगर मेरी मेहनत का लाभ किसी और को दिया गया तो यह अन्याय होगा और मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी,” उन्होंने दो-टूक कहा। राजद नेत्री ने यह भी कहा कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उस कार्यकर्ता वर्ग की आवाज हैं जो वर्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए बिना किसी पद या स्वार्थ के काम करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर मेहनतकश कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी या पैसे वालों को टिकट दे दिया जाता है, जो न तो जनता के बीच पहचान रखते हैं और न ही संगठन से जुड़ाव।
प्रियंका मेहता के इस रुख को स्थानीय राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर पार्टी नेतृत्व ने उनकी दावेदारी को नजरअंदाज किया, तो वे चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले की ओर ले जा सकती हैं। खासकर बिहारीगंज जैसे विधानसभा क्षेत्र में, जहां जातीय समीकरण और स्थानीय प्रभाव दोनों निर्णायक भूमिका निभाते हैं, प्रियंका मेहता की दावेदारी को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब राजद नेतृत्व आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर सर्वे और आंतरिक मंथन में जुटा हुआ है। प्रियंका मेहता के इस खुल्ले एलान के बाद पार्टी पर दबाव भी बढ़ गया है कि वह क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पुराने समर्पित चेहरों को नजरअंदाज न करे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर प्रियंका मेहता निर्दलीय उतरती हैं, तो वोटों का विभाजन तय है, जिससे अन्य दलों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
राजद नेत्री ने अंत में कहा, "मेरी लड़ाई टिकट के लिए नहीं, सम्मान और पहचान के लिए है। अगर पार्टी हमें मौका देती है तो हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर दिखाएंगे, लेकिन अगर नहीं देती तो भी मैदान नहीं छोड़ेंगे।"
अब देखना यह होगा कि राजद नेतृत्व प्रियंका मेहता की दावेदारी को किस नजर से देखता है — समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान की तरह या भीतरू बगावत की चेतावनी के रूप में। लेकिन इतना तय है कि बिहारीगंज विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला अब पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RJD leader Priyanka Mehta announcement: If she does not get a ticket, she will contest as an independent from Bihariganj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd leader, priyanka mehta, announcement, independent, bihariganj, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved