• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल है: मैथिली ठाकुर

The Atmosphere in West Bengal Favors the BJP: Maithili Thakur - Patna News in Hindi

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच बिहार से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बंगाल में कई सभाओं को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने के बाद लौटीं मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल है। पटना में भाजपा विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा है और लोगों का स्नेह उनकी आंखों में साफ दिखाई देता है।
मैथिली ठाकुर ने बताया कि मैंने वहां कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। लोगों में उत्साह है, और वे भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना था, लेकिन विपक्षी दलों ने उनके दिलों को तोड़ दिया।
इस मुद्दे पर देशभर में भाजपा के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की बात रखी। उन्होंने कहा कि हर कोई महिला सशक्तिकरण की बात करता है, लेकिन जब उनके हक की बात आई तो विपक्ष ने वह अवसर महिलाओं से छीन लिया, जो कि बेहद निराशाजनक है।
श्रवण कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक दल का नेता चुने जाने पर मैथिली ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खरीदकर खाते हुए वायरल वीडियो पर सवाल उठाए जाने पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि बहुत लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन यह प्रधानमंत्री मोदी की खासियत है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। उन्हें देखकर कई लोग उनके फैन हो गए हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। मतदान संपन्न होने के बाद 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Atmosphere in West Bengal Favors the BJP: Maithili Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maithili thakur, west bengal election 2026, bjp west bengal campaign, bharatiya janata party, women reservation india, 33 percent women reservation, narendra modi viral video, jhalmuri video modi, bihar bjp mla, political rally west bengal, election news india, jdu shravan kumar, west bengal assembly election 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved