• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बक्सर के किसानों की मांग को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनायें नीतीश, केंद्र मदद को तैयार : सुशील मोदी

Nitish should not make the demand of Buxar farmers a prestige issue, Center is ready to help: Sushil Modi - Patna News in Hindi

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार सरकार बक्सर के किसानों को किसानों को 2022-23 की दर पर जमीन का मुआवजा दे और इसके लिए वह केंद्र सरकार से जो भी सहयोग चाहेगी, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने किसानों और पुलिस बर्बरता से पीड़ित महिलाओं से भेंट कर लौटने के बाद यहां कहा कि नीतीश कुमार को वर्तमान दर पर जमीन का मुआवजा देने की किसानों की मांग को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुआवजा के मुद्दे पर आंदोलन करने वाले कुछ किसानों ने गुस्से में यदि कोई गलती की है, तो उन सबके खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।
मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब माकपा की सरकार ने सिंगूर के किसानों पर जुल्म किया, तो उनकी 35 साल की सत्ता चली गई थी।
उन्होंने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने यदि बक्सर के किसानों की जायज मांगें स्वीकार नहीं की, तो भविष्य की परियोजनाओं को लागू करने में कठिनाई होगी।
मोदी ने किसानों के मुद्दे पर सांकेतिक उपवास करने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से भेंट की और कहा कि रात में महिलाओं के घर में घुसकर उनकी पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish should not make the demand of Buxar farmers a prestige issue, Center is ready to help: Sushil Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, former deputy chief minister sushil kumar modi, government of bihar, compensation to the farmers of buxar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved