• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा, निशांत कुमार को कमान सौंप दी जाए : राबड़ी देवी

Nitish Kumar is not able to handle Bihar, Nishant Kumar should be given the command: Rabri Devi - Patna News in Hindi

पटना । बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार की कमान सौंपने की वकालत की है। राबड़ी देवी ने कहा कि निशांत युवा हैं और अच्छे से कमान संभाल सकते हैं। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से फैसले लेने में असमर्थ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने निशांत कुमार को कमान दिए जाने की मांग की है। हम पहले भी कह चुके हैं और आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए अपने बेटे को कमान सौंप दें।
बिहार में जिस तरह की कानून व्यवस्था है, उसे लेकर नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे या नहीं, यह उनका निर्णय है। सच्चाई यह है कि अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है।
राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। बिहार में अपराध अब आम सी बात हो गई है, लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं जो कि चिंता का विषय बन गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। आयोग जिन वोटरों का नाम काट रहा है, क्या वह भारत के नागरिक नहीं हैं।
राबड़ी देवी ने दावा किया है करीब 3 करोड़ लोग जो रोजगार के मकसद से बिहार से बाहर गए, उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि केंद सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग बिहार में काम कर रहा है। लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बाढ़ के समय में बिहार से बहुत सारे लोग बाहर रोजगार की तलाश में जाते हैं। सभी का नाम काट दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें वोटर वेरिफिकेशन कराने की याद आई है। लेकिन, जब लोकसभा के चुनाव हुए, तब उन्होंने वेरिफिकेशन क्यों नहीं कराया? यह भी एक सवाल है कि सिर्फ दो माह के भीतर में वोटर कहां से दस्तावेज लाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar is not able to handle Bihar, Nishant Kumar should be given the command: Rabri Devi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rabri devi, nitish kumar, bihar, nishant kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved