• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

लालू का जुबानी अटैक, संघ मुक्त भारत की जगह संघ की गोद में जा गिरे नीतीश

पटना। यहां के गांधी मैदान में रविवार को आरजेडी की भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में आरजेडी चीफ लालू यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जेडीयू नेता शरद यादव, अली अनवर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। लालू ने कहा, नीतीश कुमार का कोई उसूल और सिद्दांत नहीं है। हम वचन के पक्के हैं और गठबंधन की जीत के बाद नीतीश को सीएम बनाया था। संघ मुक्त भारत की बात करते-करते नीतीश खुद संघ की गोद में जा गिरे। लालू ने कहा कि नीतीश मेरे बेटे तेजस्वी यादव के बढ़ते प्रभाव से काफी डर गए थे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद खत्म हो जाएगा। हम बिहार की जनता से पूछना चाहते हैं कि आखिर कोई फायदा हुआ। पैसा काला-सफेद नहीं होता। लेन-देन के तरीके से होता है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डीएनए वाला चाचा बताते हुए कहा कि आज बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता बाढ़ से त्रस्त है। अब पैकेज भी दे दिया जाएगा। परंतु उन लोगों के लिए क्या होगा जिनकी जान चली गई और गाय और भैंस की मौत हो गई। बिहार की धरती को क्रांतिकारी धरती बताते हुए अखिलेश ने कहा कि जब यह धरती रथ रोक सकती है तो भाजपा को भी रोक सकती है। उन्होंने यहां के लोगों से भाजपा को रोकने की अपील की। राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को बिहार में राज्य सरकार ने रोक दिया था। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, जिन्होंने आपको धोखा दिया है, सबको पहचान लीजिए। जुमलेबाजों-धोखेबाजों को जब तक बाहर नहीं कर दूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।

LIVE

- फांसी मंजूर लेकिन बीजेपी से समझौता नहीं : लालू प्रसाद यादव
- सृजन घोटाले की सीबीआई जांच हो : लालू प्रसाद
- आज शराब घर-घर मिल रही है : लालू प्रसाद यादव
- नीतीश के बारे में पूरा बिहार जानता है : लालू प्रसाद यादव
- नीतीश कुमार की यह आखिरी पलटी होगी : लालू प्रसाद यादव
- नीतीश कुमार पर 302 केस दर्ज है।
- नीतीश कुमार जैसा दल बदलू नहीं देखा : लालू प्रसाद यादव
- सृजन घोटाले के बारे में सुशील मोदी को सब कुछ पता था : लालू प्रसाद यादव
- संघ मुक्त भारत बनाने की जगह नीतीश कुमार संघ की गोद में गिर गए: लालू प्रसाद यादव
- मैंने मुलायम के कहने पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया: लालू प्रसाद यादव
-मेरी पूरी संपत्ति के बारे में बिहार की जनता जानती है: लालू प्रसाद यादव
- धोखा नीतीश कुमार ने दिया। इनकी सांठगांठ पहले से चल रही थी: लालू प्रसाद यादव
- शरद यादव को नीतीश की पार्टी गाली दे रही है: लालू प्रसाद यादव
- नीतीश कुमार को तेजस्वी से जलन थी: लालू प्रसाद यादव
- सर्जरी के बावजूद मैंने बिहार चुनाव के दौरान 10 दौरे एक दिन में किए: लालू प्रसाद यादव
- मैं सिद्धांत का पक्का हूं: लालू प्रसाद यादव
-लालू भर रहे है नीतीश और बीजेपी के खिलाफ हुंकार
-नीतीश धोखा ना देते तो बिहार की बेटी देश की राष्ट्रपति होती
-लोगों ने मेरा चेहरा देख वोट दिया, लेकिन नीतीश का कोई सिद्धांत नहीं
-नीतीश ने तेजस्वी को खतरा माना और बीजेपी से जा मिले
-नीतीश ने राष्ट्रपति चुनाव में धोखा दिया
-लालू ने मोदी-नीतीश को बताया सत्ता का लालची
-लालू ने पीएम मोदी और नीतीश पर बोला बड़ा हमला
-लालू यादव कर रहें है संबोधित
-राबड़ी देवी ने बीजेपी को राबड़ी देवी ने काला नाग बताया
-2019 के चुनाव में एकजुट होकर बीजेपी को दिखाना है: राबड़ी देवी
-अगर नीतीश में हिम्मत है तो वह अकेले चुनाव लड़ कर दिखा दें: राबड़ी देवी
-नीतीश कुमार ने आज तक अकेले चुनाव नहीं लड़ा है: राबड़ी देवी
-राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को कुर्सी का लालची बताया।
-जो जनता बिहार में कहेगी हम वही करेंगे: राबड़ी देवी
-हम जयप्रकाश नारायण, लोहिया के सपनों को पूरा करेंगे: राबड़ी देवी
-बीजेपी को देश से भगाना है:राबड़ी देवी
-बीजेपी की सरकार में गरीब की आवाज को दबाने का काम हो रहा है, रोजगार नहीं मिल रहा है:राबड़ी देवी
-सृजन घोटाले को लेकर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला।
-नीतीश ने अपने ऊपर लगे मर्डर के केस को 10 साल तक छिपा कर रखा:राबड़ी देवी
-तेजप्रताप और तेजस्वी यादव पर झूठे केस करवाए गए:राबड़ी देवी
-बीजेपी देश को तोडऩे का काम कर रही है:राबड़ी देवी
-राबड़ी देवी ने नौजवानों से देश को बचाने की अपील की
-ममता बनर्जी ने भारत के सभी धर्मों की एकता को हिंदुस्तान की परंपरा कहा।
-सब रहेगा लेकिन बीजेपी नहीं रहेगी: ममता बनर्जी
-हम राज्य में दंगा नहीं होने देंगे: ममता बनर्जी
-बिहार की जनता बहुत बुद्धिमान है: ममता बनर्जी
-सारी पार्टियां लालू जी के साथ हैं: ममता बनर्जी
-हमारे देश के दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है: ममता बनर्जी
-लालू की बात पर पूरे तरीके से भरोसा किया जा सकता है: ममता बनर्जी
-जो धोखा देता है भगवान उसे धोखा देता है, जनता उसे धोखा देती है: ममता बनर्जी
-अच्छे दिन के नाम पर 3 साल बीत गए: ममता बनर्जी
-कोई थोड़ी भी आवाज करे उसे जेल में डाल दो यह (बीजेपी) पार्टी यह करती है: ममता बनर्जी
-मैं हर बार बिहार नीतीश कुमार के लिए नहीं बिहार के लोगों के लिए आई थी: ममता बनर्जी
-मैं जनता की आवाज पहचानती हूं: ममता बनर्जी
-ममता बनर्जी ने भोजपुरी में किया संबोधन।
-बिहार के बाढ़ पीडि़तों के साथ हैं हम : ममता बनर्जी
-नीतीश कुमार एक 28 साल के नौजवान से डर गए: तेजप्रताप यादव
-तेजप्रताप यादव ने जनता से बीजेपी और नीतीश कुमार को उखाडऩे की बात कही।
-मेरा अर्जुन मेरा भाई तेजस्वी है: तेजप्रताप यादव
-कहीं न कहीं बिहार की इस रैली को भगवान कृष्ण भी देख रहे हैं: तेजप्रताप यादव
-रैली में शरद यादव ने लगाए इंकलाब के नारे।
-मुझे सत्ता का मोह नहीं है: शरद यादव
-जो 11 करोड़ लोगों का भरोसा तोड़ा है, उससे मेरा मनोबल बढ़ गया है: शरद यादव
-जुमलों से देश नहीं चलेगा, बोली सच्ची चाहिए: शरद यादव
-जब राजनीति और धर्म एक की जाती है तो ईराक बन जाता है, पाकिस्तान बन जाता है: शरद यादव
-शरद यादव यहां से ऐलान करता है कि हिंदुस्तान में गठबंधन बनेगा: शरद यादव
-लोकतंत्र में राज बोली से चलता है और बोली सच्ची चाहिए: शरद यादव
-जो लोग सोचते थे कि उनके विजय रथ को कोई रोक नहीं सकता, बिहार की जनता ने उस रथ को खींचकर रोका : शरद यादव
-लोकशाही में संविधान की धज्जियां उड़ जाएंगी अगर वचन की कीमत नहीं होगी: शरद यादव
-हमारी जिंदगी का ऐसा दौर है कि छाया भी बगावत कर दे: शरद यादव
-अफसोस मुझे इस बात का है कि हम पानी की वजह से जान गंवा रहे हैं: शरद यादव, बिहार की बाढ़ पर
-जेडीयू नेता शरद यादव रैली को संबोधित कर रहे हैं।
-अस्पताल में बच्चों की जा रही है जान: सोनिया गांधी
-3 साल में कितनों को रोजगार दिया, लाखों का रोजगार छीना: सोनिया गांधी
-सत्ता में बैठे लोग समझते हैं कि जनता मूर्ख बनी रहे: सोनिया गांधी
-सोनिया गांधी ने रैली में रिकॉर्डेड मेसेज के जरिए भेजा अपना संदेश।
-गुलाम नबी आजाद ने बिहार में बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
-गोरखपुर हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा गुलाम नबी आजाद ने।
-गुलाम नबी आजाद ने बीजेपी को गोरखपुर में मारे गए बच्चों का कातिल बताया।
-किसानों को एमएसपी के नाम पर धोखा दिया: गुलाम नबी आजाद
-नीतीश ने 11 करोड़ जनता का भरोसा तोड़ बीजेपी को बेच दिया: गुलाम नबी आजाद
-पीएम मोदी का मंत्रीमडल यहां(बिहार) में रहा, पैसे का कोई हिसाब नहीं: गुलाम नबी आजाद
-यह देश में पहली जनसभा जहां दिल्ली के बाद 16-17 राष्ट्रीय दलों के नेता मौजूद हैं: गुलाम नबी आजाद
-हेमंत सोरेन ने बीजेपी को व्यापारियों की पार्टी बताया।
-सरकार बनने के बाद इन लोगों ने दलितों पर अत्याचार किए गए: हेमंत सोरेन
-बीजेपी को कहीं बहुमत नहीं मिला, किसी और को मिला, सरकार बना ली बीजेपी ने : हेमंत सोरेन
-देश में किसानों की स्थिति बदतर: हेमंत सोरेन
-बिहार कई परेशानियों से गुजर रहा है :हेमंत सोरेन
-अगर रथ रोक सकती है, तो बीजेपी को भी रोक सकती है बिहार की धरती: अखिलेश यादव
-बाढ़ में गरीबों के जानवर बह गए, कम से कम गाय के लिए ही पैसा दे बीजेपी सरकार: अखिलेश यादव
-अखिलेश ने नीतीश पर कसा तंज, कहा डीएनए वाला चाचा।
-ये अच्छे दिन वाले लोग किसानों और गरीबों को पीछे करने वाले लोग हैं: अखिलेश यादव
-बीजेपी डिजिटल पार्टी है, गूगल से यह जनसमूह देख रहे होंगे तो घबरा गए होंगे: अखिलेश यादव
-मंच पर संबोधित करने आए पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव।
-जो गंगाजमुनी तहजीब के खिलाफ काम करता है, वह देशद्रोही है। आप देशद्रोही हो सकते हो, हम नहीं हो सकते : जयंत चौधरी
-यह महारैली नहीं, रेला है। आज सारे कीर्तिमान ध्वस्त हो गए हैं : जयंत चौधरी, आरजेडी नेता
-ममता बनर्जी मंच पर पहुंचीं, तेजस्वी ने पैर छूकर किया स्वागत।
-ये लोग दंगा कराना चाहते हैं, हिंदू-मुस्लिमों में झगड़ा कराना चाहते हैं: तेजस्वी यादव
-लालू के बेटे के नहीं, आप सबके धर्मपुत्र के रूप में यहां हूं: तेजस्वी यादव
-दलितों, महादलितों, अतिपिछड़ों की सेवा करेंगे: तेजस्वी यादव
-हमको जनता का मोह है, हमने विकास किया, उन्होंने हमको फंसाया: तेजस्वी यादव
-बीजेपी नीतीश से लिखवा ले कि वो पलटी नहीं मारेंगे: तेजस्वी यादव
-ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं: तेजस्वी यादव
-बिहार में स्थिर सरकार नहीं: तेजस्वी यादव
-जनादेश का अपमान किया, हमको ठगने, पीठ में छूरा घोंपने का काम किया नीतीश ने: तेजस्वी यादव
-सबूतों, गवाहों को मिटाने का काम किया जा रहा है: तेजस्वी यादव
-तेजस्वी तो बहाना था, इनको सृजन का पाप छिपाना था: तेजस्वी यादव
-बीजेपी और जेडीयू ने सृजन घोटाला कराया: तेजस्वी
-लालू नहीं डरे, शरद नहीं डरे, ममता नहीं डरीं, तेजस्वी नहीं डरा, नीतीश डर गए : तेजस्वी
-पता नहीं चाचा (नीतीश) को कौन सी फाइल का डर था जो महागठबंधन छोडक़र चले गए: तेजस्वी
-हर-हर मोदी, घर-घर मोदी नहीं, बर्बर मोदी, गड़बड़ मोदी :तेजस्वी यादव

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-live Lalu Prasad Anti-BJP Rally In Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu prasad, anti-bjp rally, bjp, lalu prasad anti-bjp rally in bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved