• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समाजवादी चरित्र तो पहले ही खोया, अब नीतीश का नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतरा : लालू

CAA : Lalu Prasad Yadav attacks on Nitish Kumar - Patna News in Hindi

पटना। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को जनता दल (युनाइटेड) की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया। उन्होंने आगे लिखा कि आदतन विश्वासघाती नीतीश के पेट की आंत में छुपे दांत गिनने के बाद भी केवल सांप्रदायिक सांपों से देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने और संविधान को बचाने के लिए ही जहर पीकर उसे मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश की पार्टी जद (यू) ने लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था। लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा नीतीश सरकार पहले राजद के समर्थन से बनी थी। बाद में जेडीयू ने राजद से किनारा कर भाजपा से हाथ मिला लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CAA : Lalu Prasad Yadav attacks on Nitish Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caa, lalu prasad yadav, nitish kumar, lalu nitish, bihar, former cm lalu prasad yadav, citizenship amendment act, cab, janta dal united, jdu, rjd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved