• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : सिगरेट नहीं दी तो मार दी गोली, लड़की की मौत

Bihar: If cigarette was not given then shot, girl died - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक लड़की को सिगरेट नहीं देने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। सिगरेट नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने दुकान में बैठी लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पंडारक थाना क्षेत्र के मझला बिगहा गांव में सोमवार की रात कुमकुम कुमारी (14) अपने पिताजी की परचून की दुकान पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सिगरेट मांगने आए और लड़की द्वारा नहीं दिए जाने से वे नाराज़ हो गए।
इसके बाद बदमाश ने लड़की को गोली मार दी और फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने लड़की को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बदमाश की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: If cigarette was not given then shot, girl died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, cigarette, patna, pandarak police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved