• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर आवेदन शुरू, 30 तक भरें फार्म

Applications open for the posts of Senior Resident and Tutor in Bihar, fill the form by 30th - Patna News in Hindi

करियर डेस्क। पटना सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को 01 मई, 2026 तक का मौका दिया गया है।
आयु-सीमाः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यताः
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोकेमिस्ट्री हेतु मेडिकल मास्टर ऑफ साइंस के साथ डॉक्टर को फिलॉसफी की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
इन स्टेप्स से करें अप्लाईः
बीसीईसीईबी की ओर से सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Applications open for the posts of Senior Resident and Tutor in Bihar, fill the form by 30th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, career, desk, bihar, combined, entrance, competitive, examination, board, bceceb, recruitment, notification, senior, resident, tutor, government, jobs, application, official, website, career news in hindi, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved