• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, 20 से अधिक झुलसे, आठ की हालत गंभीर

Bihar: LPG cylinder caught fire, more than 20 burnt, condition of eight critical - Motihari News in Hindi

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में पूरे घर में आग फैल गई। इससे 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों मे आठ की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया। खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग पूरे घर में फैल गई और घर के सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। मामले कीजानकारी मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। इसके बाद कई झुलसे गए लोगों को बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घायलों मे आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले ने जांच कि जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: LPG cylinder caught fire, more than 20 burnt, condition of eight critical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, lpg cylinder, motihari, palanwa police station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, motihari news, motihari news in hindi, real time motihari city news, real time news, motihari news khas khabar, motihari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved