• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी विकास की सौगात लेकर बिहार में 53वीं बार आ रहे हैं : विजय सिन्हा

PM Modi is coming to Bihar for the 53rd time with the gift of development: Vijay Sinha - Begusarai News in Hindi

बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान गंगा नदी पर बने देश के पहले छह लेन के सबसे चौड़े पुल औंटा-सिमरिया का उद्घाटन करेंगे। इस पुल के उद्घाटन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि छह लेन ब्रिज दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ने का काम करेगा। आईएएनएस से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं, ढेर सारी सौगात लेकर आते हैं। यह पुल विकास का गवाह बनेगा। यह उपहार बिहार के लोगों के लिए गौरवान्वित करने वाला है। मैं बिहार की समस्त जनता की ओर से पीएम मोदी का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि 22 अगस्त का दिन इतिहास में दर्ज किया जाएगा। औंटा-सिमरिया छह लेन पुल न केवल बिहार के दक्षिण और उत्तर हिस्सों को जोड़ेगा, बल्कि पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह पुल 2015 के विशेष पैकेज का हिस्सा है, जिसका शिलान्यास 2017 में हुआ और अब 22 अगस्त को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिमरिया घाट से किया जाएगा। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जो आर्थिक विकास और आवागमन की सुविधा को बढ़ाएगा।
सरावगी ने विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगा सकता है, इसके अलावा उनके पास दूसरा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता में पीएम मोदी के आगमन को लेकर उत्साह है। यह पुल बिहार के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से बिहार को एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। यह पुल उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार, और सीमांचल के बीच की दूरी को कम करेगा। इस परियोजना से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और यह बिहारवासियों के लिए जीवन बदलने वाला सौगात साबित होगा।
उन्होंने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, विपक्ष की नींद उड़ जाती है, जैसे शेन वॉर्न को सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी रात में याद आती थी। वैसे ही पीएम मोदी के आगमन से पहले विपक्ष में भय पैदा हो जाता है। उन्होंने विपक्ष के बयानों को डर का परिणाम बताया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi is coming to Bihar for the 53rd time with the gift of development: Vijay Sinha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay sinha, pm modi, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, begusarai news, begusarai news in hindi, real time begusarai city news, real time news, begusarai news khas khabar, begusarai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved