• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरुणाचल प्रदेश पीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट डायरेक्टर सहित 37 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 21 सितंबर से करें आवेदन

Arunachal Pradesh PSC Recruitment 2026: Notification released for 37 vacancies, including Assistant Director; apply starting September 21 - Itanagar News in Hindi

ईटानगर । सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (अरुणाचल प्रदेश पीएससी) ने विभिन्न पदों/सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 'ग्रुप-ए और ग्रुप-बी, राजपत्रित (तकनीकी) पद-2026 (भाग-II)' की संयुक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित करता है। अरुणाचल प्रदेश पीएससी की ओर से जारी 37 रिक्तियों में फाइनेंस और अकाउंट्स ऑफिसर/ट्रेजरी ऑफिसर (वित्त विभाग) के 7, सब-ट्रेजरी ऑफिसर (वित्त विभाग) के 7, असिस्टेंट डायरेक्टर (गृह विभाग) के 5 और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (गृह विभाग) के 18 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर के शाम 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विभाग के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 44,900 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arunachal Pradesh PSC Recruitment 2026: Notification released for 37 vacancies, including Assistant Director; apply starting September 21
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arunachal pradesh psc recruitment 2026, arunachal pradesh psc, career news in hindi, itanagar news, itanagar news in hindi, real time itanagar city news, real time news, itanagar news khas khabar, itanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved