• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज का राशिफल : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन

Todays horoscope: This is how the day will pass for people of 12 zodiac signs - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
समय के साथ अपने नियमों को बदलना पड़ेगा, बिना सोचे समझें, बोलने से बचें, पारिवारिक क्लेश के कारण व्यवसाय में मन नहीं लगेगा, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ

लंबे समय से चल रहे हैं, विवाद यथावत रहेंगे। अध्ययन के लिए यात्रा करनी होगी, पठन पाठन में मन लगेगा। विवाह चर्चा सफल रहेगी, जीवनसाथी से तालमेल स्थापित होगा।

मिथुन

कार्यस्थल पर कर्मचारियों की नादानी से बड़ा नुकसान हो सकता है, मानसिक तनाव के कारण व्यवहार कमजोर हुआ है, माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, वाहन पर खर्च होगा।

कर्क

दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता है, धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। न्याय विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, आर्थिक निवेश के लिए समय शुभ है।

सिंह

दिन की शुरुआत शुभ संकल्प से होगी, आपसी विवाद के कारण आर्थिक नुकसान संभव है। राजनीति में किसी योग्य व्यक्ति से संपर्क होगा, जमीन जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या

आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, धार्मिक यात्रा के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी, विद्युत उपकरण की खराबी पर अधिक खर्च होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे।

तुला

दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

वृश्चिक


जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

धनु


अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मकर


समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें, भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

कुंभ

शनिवार को संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

मीन

आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Todays horoscope: This is how the day will pass for people of 12 zodiac signs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: todays horoscope this is how the day will pass for people of 12 zodiac signs, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved