महादेव संसार के ऐसे देव माने जाते हैं जिनको थोडी सी भक्ति
से भी प्रसन्न किया जा सकता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि महादेव से जुडा
हर आभूषण, हर चिन्ह की अपनी एक कहानी है। कोई भी जातक उन चीजों का रहस्य
जान जाए तो अपने जीवन को सुगम और सुखद बना सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
त्रिशूल :
देवी जगदंबा की परम शक्ति त्रिशूल में समाहित है, यह संसार का समस्त परम
तेजस्वी अस्त्र है, जिसके माध्यम से युग युगांतर में सृष्टि के विरुद्ध
सोचने वाले राक्षसों का संहार किया है। राजसी, सात्विक और तामसी तीनों ही
गुण समाहित है, जो समय-समय पर साधक को उपासना के माध्यम से प्राप्त होता
रहता है।
शीश पर गंगा:
संसार की पवित्र नदियों में से एक गंगा को जब पृथ्वी की विकास यात्रा
के लिए आह्वान किया गया, तो पृथ्वी की क्षमता गंगा के आवेग को सहने में
असमर्थ थी, ऐसे में शिव ने अपनी जटाओं में गंगा को स्थान देकर सिद्ध किया
कि आवेग की अवस्था को दृढ़ संकल्प के माध्यम से संतुलित किया जा सकता है।
ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों के लिए शुक्रवार 29 मार्च का दिन
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
Daily Horoscope