• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू

Alisha Panwars unique style will be seen in Vinny Ki Kitaab, creating magic with colorful chiffon saris. - Television News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड और वेब जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अलीशा पंवार अब एक नई वेब सीरीज 'विन्नी की किताब' में नजर आने वाली हैं। इसमें उन्हें अपने एक सपने को पूरा करने का मौका मिलेगा। दरअसल, अलीशा का सपना था कि वे हीरोइन स्टाइल क्लासिक लुक को अपनाएं। इस शो में वह कलरफुल शिफॉन साड़ियों में नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि यह उनके लिए एक खास अनुभव रहा। 'विन्नी की किताब' की कहानी एक छोटे शहर की महिला विन्नी के जीवन पर आधारित है। वह अपनी इच्छाओं और ख्वाहिशों को लिखती है, बिना यह जाने कि उसके ये शब्द उसके जीवन को कितनी गहराई से बदल देंगे। कहानी दिखाती है कि कैसे हम अपने भीतर की आवाज को सुनकर, अपनी गरिमा और आत्मसम्मान को दोबारा पा सकते हैं। यह पूरी यात्रा यह समझने में मदद करती है कि असली बदलाव हमेशा भीतर से ही शुरू होता है।
इस वेब सीरीज में अलीशा का लुक दर्शकों को बॉलीवुड फिल्म 'चांदनी' की याद दिलाएगा। उन्होंने कहा, ''सीरीज में अपने किरदार के लुक को देखने के लिए मैं बेहद उत्सुक थी। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा अनुभव था। शूटिंग की लोकेशन बेहद शानदार है और स्क्रिप्ट भी दमदार है।''
उन्होंने कहा, ''शो के कुछ हिस्से हिमाचल प्रदेश के कसोल में शूट किए गए। यह मेरे लिए बेहद यादगार सफर रहा। मुझे कई कलरफुल शिफॉन और स्टाइलिश साड़ियां पहनने का मौका मिला, जो हमेशा से मेरा सपना रहा है। इस शो ने मेरे सपने को सच कर दिया और मुझे अपने किरदार के साथ पूरी तरह तालमेल बिठाने का मौका दिया।''
किरदार के बारे में बात करते हुए अलीशा ने बताया कि इस शो में विन्नी एक ऐसी महिला है जो अपनी कल्पनाओं और ख्वाहिशों के बारे में कहानियां लिखती है। लेकिन उसका जीवन तभी बदलता है जब उसे पति और करीबी दोस्त से धोखा मिलता है। यह घटना विन्नी के जीवन का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ बन जाती है।
उन्होंने बताया कि कहानी की शुरुआत एक गृहिणी के जीवन से होती है, जिसे अपने दिल की बातें साझा करने के लिए कोई नहीं मिलता। लेकिन धीरे-धीरे यह कहानी बदलकर एक साहसी और लोकप्रिय लेखक की बन जाती है। विन्नी का यह सफर जज्बात, शक्ति और आत्म-खोज से भरा हुआ है। वह पूरी तरह से खुद को नए रूप में ढालती है और अपने जीवन को नए सिरे से जीना सीखती है।
अलीशा की नई वेब सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शो 11 दिसंबर को हंगामा ओटीटी पर रिलीज होने वाला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alisha Panwars unique style will be seen in Vinny Ki Kitaab, creating magic with colorful chiffon saris.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vinny ki kitaab, alisha panwar, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved