• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरा काम हमेशा मनोरंजक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक रहा है: रेजिना किंग

Regina King on doing socially relevant yet entertaining work - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री रेजिना किंग का कहना है कि हमेशा एक ऐसे काम का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात रही है जो मनोरंजक होने के साथ-साथ और सामाजिक रूप से प्रासंगिक भी रहा है। यही वज है कि वह टेलीविजन सीरीज 'वॉचमैन' का हिस्सा बनीं। रेजिना ने कहा, "यह निश्चित रूप से सम्मान की बात है कि आप एक ऐसे काम का हिस्सा बनें जो मनोरंजक हो और सामाजिक रूप से भी प्रासंगिक हो। 'वॉचमैन' से पहले मैंने 'सेवेन सेकंड्स' और 'अमेरिकन क्राइम' शो किए थे। ये सभी ऐसे ही थे।"
'वॉचमैन' में जेरेमी आयरन, डॉन जॉनसन, लुई गॉसेट जूनियर और टिम ब्लेक नेल्सन ने भी अभिनय किया है। 'वॉचमैन' ऐसा शो है जो समय-समय पर विभिन्न वास्तविक मुद्दों की जांच करते हुए समाज की जटिलताओं के बारे में भी बताता है।
शो में रेजिना ने सिस्टर नाइट का किरदार निभाया है, जो एक मास्क पहने रहती है। रेजिना का मानना है कि कोविड -19 के बाद के समय में इस मास्क ने एक नया अर्थ पाया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Regina King on doing socially relevant yet entertaining work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: regina king, socially, entertaining, work, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved