• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उधर अलीबाग में 'चाय पानी' के मजे ले रहे जहीर इकबाल, इधर बीवी सोनाक्षी सिन्हा ने किए सवाल

Zaheer Iqbal is enjoying Chai Paani in Alibaug, on the other hand, wife Sonakshi Sinha asked questions - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के चहेते अभिनेता जहीर इकबाल इन दिनों अलीबाग में 'चाय पानी' के मजे ले रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए चेताया है कि जब वह घर लौटेंगे तो उन्हें उनके सवालों का सामना करना पड़ेगा। सोनाक्षी अपनी हाजिर जवाबी और मजाक के लिए जानी जाती हैं। दोनों की मजेदार नोकझोंक और प्यार भरी केमिस्ट्री हमेशा सुर्खियों में रहती है। दरअसल, जहीर ने अलीबाग में अपनी छुट्टी की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में जहीर समंदर किनारे सुकून के साथ चाय की चुस्की लेते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह झूले पर आराम करते दिख रहे हैं। इसके अलावा, पोस्ट में उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्ते पर कार चलाते दिखाई दे रहे हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में जहीर ने लिखा, 'चाय पानी', इसके आगे उन्होंने हैशटैग अलीबाग लिखा।
इस पोस्ट में उनके फोटोज और वीडियो से ज्यादा सोनाक्षी सिन्हा के कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सोनाक्षी ने मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा, ''जब तुम घर आओगे, तो मैं तुमसे पूछूंगी- 'अलीबाग से आया है क्या??'''
जहीर ने सोनाक्षी के मजेदार कमेंट के जवाब में लाफ्टर इमोजी शेयर किया।
बता दें कि पिछले साल 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। बात करें अगर इनकी लव स्टोरी की, तो दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, और फिर शादी तक पहुंची। सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी, लेकिन दोनों 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की स्क्रीनिंग पार्टी के दौरान आए। उस दिन दोनों ने घंटों बात की और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली। दोनों ने सात साल तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा, लेकिन वे इस दौरान कई इवेंट्स में साथ में नजर आए।
आखिरकार, 23 जून 2024 को, दोनों ने मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अंतर-धार्मिक शादी की। शादी सादगी भरी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे।
वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय' की तैयारी कर रही हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे उनके भाई कुश सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहेल नैय्यर भी मुख्य भूमिका में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zaheer Iqbal is enjoying Chai Paani in Alibaug, on the other hand, wife Sonakshi Sinha asked questions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonakshi sinha, zaheer iqbal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved