• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'विक्रम वेधा' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक : ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन

Vikram Vedha one of my favorite films: Hrithik ex-wife Sussanne - Bollywood News in Hindi

मुंबई । सुजैन खान ने कहा है कि उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन अभिनीत 'विक्रम वेधा' उनकी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्म है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, "रा रा रा रा रूम, यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है!!! शानदार मनोरंजक और रोमांच से भरपूर। बधाई ऋतिक रोशन और सैफ अली खन और पूरी टीम।" सुजैन ने कहा है, "यह एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर होने जा रही है।" सुजैन ने भी सैफ अली खान की अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान की तरह फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया।
'विक्रम वेधा' पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है।
'विक्रम वेधा' गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स एंड जियो स्टूडियोज और एक वाईनॉट स्टूडियो प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है।
यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस. शशिकांत और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikram Vedha one of my favorite films: Hrithik ex-wife Sussanne
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sussanne khan, vikram vedha, vikram vedha one of my favorite films hrithik ex-wife sussanne, hrithik roshan, saif ali khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved