• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर की जिम्मेदारियां सदस्यों के स्किल्स के अनुसार साझा होनी चाहिए: ट्विंकल खन्ना

Twinkle Khanna: Responsibilities at home must be shared according to skill sets - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का कहना है कि घर पर जिम्मेदारियां परिवार के सदस्यों के स्किल्स के मुताबिक साझा की जानी चाहिए। आईएएनएस के साथ बातचीत में, अभिनेत्री-लेखिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके पति, अभिनेता अक्षय कुमार ने रसोई को कैसे संभाला। ट्विंकल ने कहा, "पुरुषों और महिलाओं को जिम्मेदारियों को साझा करना चाहिए। लेकिन जिम्मेदारियों को लिंग के अनुसार साझा नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यक्ति के स्किल्स या उसके कौशल के अनुसार साझा किया जाना चाहिए। यदि आप मुझ जैसी किसी इंसान को किचन में भेजें तो मैं दुखी हो जाऊंगी। मुझे खाना बनाना तनावपूर्ण लगता है और यह एक वास्तविक समस्या है।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मेरे पति और बेटा खाना बनाते हैं। यही नहीं वे खाना पकाने का पूरा आनंद लेते हैं। वो म्यूजिक लगाते हैं और शानदार डिशेज तैयार करते हैं। वहीं मुझे खाना पकाना भयानक काम लगता है। मुझे चीजों को व्यवस्थित करना पसंद है, मैं ग्रॉसरी ऑर्डर करती हूं, बर्तन धोनी हूं। स्किल्स का लिंग से कोई लेना-देना नहीं है।"
ट्विंकल ने कहा कि कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान मुझे पता चला कि मेरा बेटा इतना कुछ पका सकता है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "लॉकडाउन में मुझे पता चला है कि वह राजमा और पिज्जा बनाना जानता है। वह तिरुमिसू मिठाई भी बना सकता है। हमने इस दौरान कभी बाहर से खाना ऑर्डर नहीं किया क्योंकि किचन में हमारे अपने दो रसोइये हैं!"
वह लॉक-अप के दौरान पुरुषों को घर के काम में सहयोग करते हुए देखकर काफी खुश हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Twinkle Khanna: Responsibilities at home must be shared according to skill sets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: twinkle khanna, responsibilities, home, skill sets, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved