• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग

The explosive trailer for Lust Stories 3 has been released, showcasing the various shades of love, betrayal, and desire. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह सीरीज आधुनिक रिश्तों, प्यार, अंतरंगता (इंटीमेसी) और मानवीय इच्छाओं के विभिन्न पहलुओं को चार अलग-अलग लघु कथाओं के माध्यम से प्रस्तुत करती है। विशाल भारद्वाज, शकुन बत्रा, विक्रमादित्य मोटवानी और किरण राव जैसे फिल्ममेकर्स ने इसमें प्यार, इच्छा और मुश्किल कहानियों पर बात की है। इस सीरीज के ट्रेलर में प्यार, चाहत, नोंकझोंक और उलझे हुए रिश्तों के विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं। चारों निर्देशक अपने-अपने अंदाज में मानवीय भावनाओं और आधुनिक रिश्तों की परतें खोलते हैं।
ट्रेलर दर्शकों में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं, जो कहानी का अपना अंदाज, अपनी रफ्तार और अपने सरप्राइज हैं, लेकिन ये सभी कहानियां एक बड़े सवाल से जुड़ी हैं - लोग क्या चाहते हैं, क्या छिपाते हैं और उनकी ये इच्छाएं उनके रिश्तों को कैसे बदलती हैं। फिल्म में हंसी-मजाक और केमिस्ट्री के साथ-साथ भावुक और सोचने पर मजबूर करने वाले पल भी होंगे।
इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे एक्टर्स शामिल हैं। यह फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्ल्किस पर स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा, "इच्छा (चाहत) की सबसे आकर्षक बात यह है कि यह हमारी कल्पना से गहराई से जुड़ी होती है। यह उन कहानियों जैसी है जो हम खुद से कहते हैं, और कभी-कभी उन कहानियों जैसी भी, जिन्हें हम खुलकर बयां करने से डरते हैं। मुझे इस बात ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया कि कैसे एक किरदार अपनी आवाज तलाशता है। जब उसकी आवाज उसके दायरे से बाहर निकलती है, तब क्या होता है- इसी सफर को फिल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "इस सफर में हंसी, शरारत और भावनाएं हैं, लेकिन साथ ही पहचान, अभिव्यक्ति और इच्छा की कहानियां कौन सुना सकता है, इससे जुड़े सवाल भी हैं। इसी वजह से मेरे लिए इस कहानी को बताना बहुत रोमांचक रहा।"
भारद्वाज ने कहा कि तीन अलग सोच वाले फिल्ममेकर्स के साथ एंथोलॉजी का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव रहा और नेटफ्लिक्स ने हम सभी को अपनी-अपनी तरह से ये कहानियां कहने की पूरी आजादी दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The explosive trailer for Lust Stories 3 has been released, showcasing the various shades of love, betrayal, and desire.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lust stories 3, lust stories 3 trailer, lust stories 3 trailer release, lust stories 3 netflix, lust stories 3 movie, lust stories 3 anthology, lust stories 3 cast, radhika apte, konkona sen sharma, aditi rao hydari, radhika madan, sana thampi, vijay varma, abhishek banerjee, siddharth, ali fazal, gurfateh pirzada, vishal bhardwaj, shakun batra, vikramaditya motwane, kiran rao, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved