• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sonu Sood gets emotional remembering his mother; shares a heartfelt post on her 19th death anniversary - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता सोन सूद ने मंगलवार को अपनी मां सरोज सूद की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने बताया कि मां के जाने के बाद उनकी जिंदगी में कई तरह के बदलाव आए थे। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनकी मां के साथ कई पुरानी तस्वीरें शामिल हैं। अभिनेता ने लिखा, "आज मां को गुजरे 19 साल हो गए हैं। मां, आपके बिना जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं रही। किसी दिन फिर मिलेंगे, बहुत बहुत याद आती है तुम्हारी।" अभिनेता सोनू सूद की मां सरोज सूद पेशे से एक प्रोफेसर थीं और पंजाब के मोगा में रहती थीं। बताया जाता है कि सोनू सूद के करियर में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने ही सोनू को कठिन समय में प्रेरित किया और सही मार्गदर्शन दिया था।
उनका निधन वर्ष 2007 में हो गया था। सोनू सूद के गृह नगर मोगा (पंजाब) में उनकी मां के नाम पर एक सड़क का नाम 'प्रोफेसर सरोज सूद रोड' रखा गया है। बताया जाता है कि यह वही रास्ता था, जिससे होकर उनकी मां, रोजाना घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आती-जाती थीं।
अभिनेता की बात करें, तो वह पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। सोनू सूद को पिछली बार फिल्म 'फतेह' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सोनू सूद ने किया है और इसमें वे मुख्य भूमिका में भी हैं। इसके अलावा, फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज, शिव ज्योति राजपूत और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार शामिल थे।
कहानी फतेह (सोनू सूद) नाम के एक पूर्व स्पेशल ऑप्स अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पंजाब के मोगा गांव में एक शांत जीवन बिता रहा होता है। जब उसकी मुंहबोली बहन (निम्रत) एक ऑनलाइन साइबर फ्रॉड और लोन ऐप के जाल में फंस जाती है, तो फतेह उस पूरे साइबर माफिया सिंडिकेट को खत्म करने के लिए दोबारा एक्शन में लौटता है। इसमें हैकर की भूमिका में जैकलीन फर्नांडिस उसका साथ देती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonu Sood gets emotional remembering his mother; shares a heartfelt post on her 19th death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: death anniversary, sonu sood, emotional, actor sonu sood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved