• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचतत्व में विलीन हुए गायक केके, कई बॉलीवुड हस्तियों ने दी आखिरी विदाई

Singer KK merged with Panchtatva, many Bollywood celebrities bid their last farewell - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड सिंगर केके पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार वसोर्वा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भावुक दिखे। जावेद अख्तर, विशाल भारद्वाज, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, अभिजीत भट्टाचार्य और रेखा भारद्वाज जैसे कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिवंगत गायक केके को आखिरी विदाई दी। केके के बेटे नकुल ने अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा कर उन्हें मुखाग्नि दी।
53 वर्षीय केके का निधन मंगलवार देर रात कोलकाता में हुआ था। वह गुरुदास कॉलेज द्वारा आयोजित फेस्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सिंगर ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
23 अगस्त, 1968 को जन्मे केके ने हिंदी, बंगाली, असमिया, मलयालम, तमिल और तेलुगू समेत कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Singer KK merged with Panchtatva, many Bollywood celebrities bid their last farewell
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shankar mahadevan, javed akhtar, krishnakumar kunnath, funeral, singer kk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved