• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मूसेवाला हत्याकांड के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी जान से मारने की धमकी

Salman security beefed up in the wake of Moosewala murder - Bollywood News in Hindi

मुंबई। पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली। ऐसे में पुलिस सलमान की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। बिश्नोई ने कई साल पहले सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा में इजाफा किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह राजस्थान से संचालित होने वाले बिश्नोई गैंग के नापाक हरकतों से सुरक्षित है। सलमान खान 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काला हिरण शिकार मामले को लेकर बिश्नोई के रडार पर थे। आपको बता दें कि बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानते है।
बिश्नोई ने इससे पहले 2018 में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।
हत्या के आरोप में 2020 में गिरफ्तार बिश्नोई के करीबी सहयोगियों में से एक राहुल उर्फ सुन्नी ने कबूल किया था कि उन्होंने सलमान को मारने की योजना बनाई थी और यहां तक कि हत्या की रेकी करने के लिए मुंबई भी गए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वह 'कभी ईद कभी दीवाली' में भी काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman security beefed up in the wake of Moosewala murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman khan, sidhu moosewala, salman security beefed up in the wake of moosewala murder, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved