• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वैलेंटाइन वीक से पहले रोमांस का जादू, शाहिद और तृप्ति पर चढ़ा अरिजीत के 'इश्क का फीवर'

Romance Blooms Before Valentine Week: Shahid and Tripti Caught in Arijits Ishq Ka Fever - Bollywood News in Hindi

मुंबई । साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस कड़ी में मेकर्स ने नया गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। कुछ दिनों पहले ही अरिजीत ने घोषणा की थी कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। इस फैसले के बीच अरिजीत का नया गाना उनके चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। गाने में म्यूजिक कंपोज विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत में फरीदा जलाल की एक दमदार लाइन सुनाई देती है, जो धीरे-धीरे एक मधुर और रोमांटिक धुन में बदल जाती है। इसके बाद शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री गाने के इमोशन्स को और गहरा बना देती है। यह गाना धीरे-धीरे दिल में उतरता है।
'इश्क का फीवर' टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना वैलेंटाइन वीक के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इसमें रोमांस धीरे-धीरे बढ़ता है और दर्शकों को प्यार का एहसास कराता है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'ओ रोमियो' की बात करें तो, इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसी प्रमुख हस्तियां हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल किया है। वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।
फिल्म का हाल ही में एक गाना 'हम तो तेरे ही लिए' रिलीज किया गया था, जिसमें सपना और हुसैन उस्तरा के बीच रोमांस दिखाया गया।
फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं, इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है।
फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Romance Blooms Before Valentine Week: Shahid and Tripti Caught in Arijits Ishq Ka Fever
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: valentine week, ishq ka fever, sajid nadiadwala, vishal bhardwaj, arijit singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved