• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉकडाउन के दौरान घर की पार्किंग की सैर पर निकलीं ऋचा

Richa takes a trip to the parking lot - Bollywood News in Hindi

मुंबई। कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के चलते आज वक्त कुछ ऐसा है, जब लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही है। केवल बेहद जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए घर से बाहर आप कदम रख सकते हैं, ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के लिए अपने ही घर के नीचे स्थित पार्किं ग एरिया पर जाना किसी सैर पर निकलने से कम नहीं है। ऋचा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी एक सेल्फी को साझा किया, जिसमें वह आंखों में सनग्लास, सिर पर बेसबॉल कैप और कानों में हेडफोन्स लगाए नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "किसने सोचा था कि पार्किं ग लॉट में जाना ही एक 'ट्रिप' होगा!" लॉकडाउन के इन दिनों में ऋचा अपने समय का सदुपयोग स्क्रिप्ट पढ़कर कर रही हैं और इसके साथ ही वह मेडिटेशन भी कर रही हैं।
फिल्मों की बात करें, तो आने वाले समय में वह 'शकीला' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Richa takes a trip to the parking lot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: richa chadha, richa takes a trip to the parking lot, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved