• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिम में रानी चटर्जी को आई 'वादे' की याद, पोस्ट लिखकर साधा निशाना

Rani Chatterjee Remembers a Promise at the Gym, Takes a Dig with Her Post - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मनोरंजन जगत में फिटनेस को लेकर ट्रेंड तेजी से बदलते रहते हैं। पहले अभिनेत्रियां अपने अभिनय के साथ खूबसूरती पर ध्यान देती थीं, लेकिन अब फिटनेस पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। ये ट्रेंड सभी इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। इस बीच, भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी ने शुक्रवार को वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रानी स्ट्रेचिंग समेत कुछ एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। वहीं, रानी ने इस वीडियो के साथ गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' ऐड किया है।
अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "दौलत का नशा इतना भी क्या कि खुद को ही भूल गए। खुद के लिए कुछ नहीं किया और अब तुम्हें कुछ भी याद नहीं।"
यह गाना फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में फिल्माया गया था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था, जबकि इसके लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे और नसीर हुसैन ने म्यूजिक डायरेक्ट किया था।
अभिनेत्री का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे 'बेस्ट मोटिवेशन' और 'क्वीन' जैसे शब्दों से रानी की सराहना कर रहे हैं।
रानी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी लोगों को प्रभावित करती रहती हैं।
बता दें कि रानी की फिटनेस जर्नी काफी कमाल की रही है। एक समय था, जब उनका वजन काफी ज्यादा था और उन्होंने एक्सरसाइज, योग और हेल्दी फूड खाकर अपना वजन कम किया था। पहले से अब रानी का लुक काफी बदल गया है। अभिनेत्री ने साबित कर दिया कि अपने काम के साथ खुद पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
रानी के कई सारे प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए लाइन पर हैं, और कुछ रिलीज हो चुके हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rani Chatterjee Remembers a Promise at the Gym, Takes a Dig with Her Post
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rani chatterjee, gym, entertainment industry, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved