• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलकित सम्राट ने अपने फुकरे को-स्टार अली फ़ज़ल की सफलता का मनाया जश्न, कहा तुम पर बहुत गर्व है भाई!

Pulkit Samrat celebrates his Fukrey co-star Ali Fazal success, says he,s very proud of you brother! - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई अभिनेता पुलकित सम्राट ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त और 'फुकरे' को-स्टार अली फ़ज़ल की सफलता का जश्न एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मनाया। वर्षों से मजबूत दोस्ती साझा करने वाले पुलकित ने उस सफर को याद किया, जिसे उन्होंने बेहद करीब से देखा है। इस सफर में उनके साथ थी खामोशियां, संघर्ष, मेहनत, दर्द और सबसे बढ़कर वह जिद, जिसने उनकी दोस्ती को लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी। फिलहाल 'मिर्जापुर' में मिली इस बड़ी सफलता के मौके पर पुलकित का यह संदेश एक 'फुकरे' भाई की ओर से दूसरे 'फुकरे' भाई के लिए गर्व और प्यार से भरी शुभकामना बनकर सामने आई है।
अपनी खुशी और गर्व जाहिर करते हुए पुलकित ने अपनी शुभकामना संदेश में लिखा है, "मुझे तुम पर बेहद गर्व है, भाई! मैंने तुम्हारी खामोशियां भी देखी हैं और तुम्हारी पुकार भी। मैंने तुम्हारी मेहनत, तुम्हारा दर्द और सबसे बढ़कर तुम्हारी ज़िद देखी है। बधाई हो! तुम्हारी ज़िद और कड़ी मेहनत ने मिलकर सचमुच भौकाल मचा दिया है। ढेर सारा प्यार, सिर्फ प्यार, भाई!” फिलहाल सोशल मीडिया पर वाइरल हो चुका यह संदेश दोनों कलाकारों के बीच मौजूद गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान को खूबसूरती से दर्शा रहा है।
गौरतलब है कि 13 साल पहले 'फुकरे' में साथ काम करने से लेकर आज तक, दोनों का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं रहा है, बल्कि एक मजबूत दोस्ती में बदल चुका है। ऐसे में पुलकित के शब्दों में उनके दोस्त की वर्षों की मेहनत, लगन और संघर्ष के प्रति सच्ची सराहना साफ झलकती है। अपने इस संदेश में पुलकित ने अली की ज़िंदगी की उन खास महिलाओं का भी जिक्र किया है, जिन्होंने इस सफलता के सफर में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने लिखा है, "और जाहिर है, यह सब तुम्हारी ज़िंदगी की उन खास महिलाओं के बिना संभव नहीं हो पाता, जैसे मां, ऋचा और ज़ूनी!” सच कहें तो अपने भाई जैसे दोस्त अली के लिए पुलकित का यह संदेश केवल बधाई तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्ती, परिवार, मेहनत और उन लोगों के प्रति सम्मान का उत्सव है, जो हर सफलता के पीछे मजबूती से खड़े रहते हैं। फिलहाल हैशटैग मिर्ज़ापुर के साथ खत्म हुई यह पोस्ट उस गर्व को भी बयां करती है, जो एक 'फुकरे' भाई को अपने दूसरे भाई की कामयाबी देखकर महसूस होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pulkit Samrat celebrates his Fukrey co-star Ali Fazal success, says he,s very proud of you brother!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pulkit samrat, ali fazal, fukrey co-stars, pulkit samrat ali fazal friendship, bollywood bromance, social media post, bollywood news, bollywood desk mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved