• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पार्वती तिरुवोथु का पहली बार पुलिस अफसर वाला अंदाज़, ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ से अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक आउट!

Parvathy Thiruvothus debut as a police officer: First look of Alina Abraham from Pradhama Drushtya Kuttakaar revealed - Bollywood News in Hindi

नेशनल अवॉर्ड विजेता पार्वती तिरुवोथु अब तक के अपने सबसे अलग अवतार में नज़र आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग मलयालम थ्रिलर ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ से उनके किरदार अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें पार्वती पहली बार पुलिस कॉन्स्टेबल की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। फर्स्ट लुक में पार्वती का अंदाज़ बेहद कम्पोज़्ड लेकिन दमदार है। अपनी करीब दो दशक लंबी एक्टिंग जर्नी में यह पहली बार है जब वह पर्दे पर एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। अलीना अब्राहम के रूप में पार्वती एक महिला कॉन्स्टेबल का किरदार निभा रही हैं, जिसकी प्रोफेशनल लाइफ अचानक एक ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां से कहानी और भी टेंस और इंट्रिगिंग हो जाती है।
अलीना के किरदार में कदम रखने को लेकर पार्वती कहती हैं,
_“हर किरदार अपने साथ एक रिस्पॉन्सिबिलिटी लेकर आता है और अलीना मेरे लिए खास तौर पर इंटरेस्टिंग थी, क्योंकि वह जिस दुनिया में रहती है और वहां उसे जो चॉइसेज़ लेने पड़ते हैं, वो काफी दिलचस्प हैं। पहली बार मैं एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हूं, इसलिए यूनिफॉर्म पहनने से लेकर उस जगह और जिम्मेदारी को समझना मेरे लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस था।
लेकिन मेरे लिए सिर्फ यूनिफॉर्म पहनना ही मायने नहीं रखता था। मैं अलीना को एक महिला के तौर पर समझना चाहती थी… उसकी वल्नरेबिलिटीज़, उसका ड्यूटी के प्रति कमिटमेंट और जब उसके आसपास की सिचुएशन बदलने लगती है, तब उसका रिएक्शन क्या होता है।
उसकी ज़िंदगी में कई चीज़ें उसके कंट्रोल से बाहर होती जाती हैं, लेकिन वह हार नहीं मान सकती। मुझे लगता है कि अलीना के बारे में अभी बहुत कुछ ऐसा है जो कहा नहीं गया है और बतौर एक्टर यही चीज़ मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटिंग लगी। अब मैं यह देखने के लिए क्यूरियस हूं कि ऑडियंस अलीना और उसकी जर्नी को किस तरह समझती है।”_
डायरेक्टर शाहद के निर्देशन में बनी ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ की कहानी एक पुलिस स्टेशन की बैकड्रॉप पर सेट है, जहां एक मर्डर केस, बढ़ता शक और इन्वेस्टिगेशन पूरी कहानी को एक दिलचस्प मोड़ पर ले जाते हैं। इस पूरी कहानी के सेंटर में अलीना अब्राहम हैं।
और खास बात यह है कि पार्वती का विमेन कॉप्स से कनेक्शन सिर्फ ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ तक सीमित नहीं है।
उन्होंने ‘दायरा अंजूनी’ में करीना कपूर खान के किरदार के लिए अपनी आवाज़ भी दी है, जहां करीना भी एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। यानी एक तरफ पार्वती खुद यूनिफॉर्म पहनकर एक महिला पुलिसकर्मी का किरदार निभा रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी आवाज़ एक दूसरे फीमेल कॉप के किरदार को मिल रही है।
दोनों किरदार भले ही लॉ एनफोर्समेंट की दुनिया से जुड़े हों, लेकिन दोनों की कहानियां और पर्सपेक्टिव्स काफी अलग हैं। यही कॉन्ट्रास्ट इन दोनों पोर्ट्रेयल्स को और भी फ्रेश और इंट्रिगिंग बनाता है।
इतना ही नहीं, पार्वती के पास आगे भी एक एक्साइटिंग लाइन-अप है। वह एचआरएक्स और अमेज़न की अपकमिंग सीरीज़ ‘स्टॉर्म’ में भी नज़र आने वाली हैं, यानी एक्ट्रेस की पहले से ही डायवर्स फिल्मोग्राफी में एक और नया डायमेंशन जुड़ने वाला है।
कुल मिलाकर, पार्वती का पहली बार पुलिस यूनिफॉर्म में आना और अलीना अब्राहम का मिस्ट्री से भरा अंदाज़ ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ को लेकर ऑडियंस की क्यूरियोसिटी और बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parvathy Thiruvothus debut as a police officer: First look of Alina Abraham from Pradhama Drushtya Kuttakaar revealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parvathy thiruvothu, pradhama drishtya kuttkar, alina abraham, parvathy thiruvothu new movie, malayalam thriller, malayalam cinema, parvathy police officer role, parvathy new film, alina abraham first look, malayalam thriller movie, shahad director, kareena kapoor khan, indian cinema, malayalam movies, parvathy thiruvothu movies, storm series, amazon series, entertainment news, bollywood news, south cinema news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved