• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!

Parvathy Thiruvothu to lend her voice to Kareena Kapoor Khan Ajooni in the Malayalam version of Daara - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई पार्वती थिरुवोथु अब एक्टिंग के बाद अपनी आवाज़ का जादू भी दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान के किरदार ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी। यह कोलैबोरेशन पार्वती के लिए खास है, क्योंकि इसी के साथ वह वॉइस एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलज़ार ने मिलकर लिखा है।
फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं और ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। पार्वती के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय से वह वॉइस एक्टिंग करने का सपना देख रही थीं। अपने करियर में हमेशा लेयर्ड और चैलेंजिंग किरदारों को चुनने वाली पार्वती अब अपनी खास आवाज़ और परफॉर्मेंस की संवेदनशीलता के साथ ‘अजूनी’ को एक नया रंग देंगी। साथ ही, वह करीना कपूर खान की ओरिजिनल परफॉर्मेंस की आत्मा को भी बरकरार रखेंगी।
अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए पार्वती थिरुवोथु ने कहा, “‘दायरा’ पर काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। खासकर इसलिए क्योंकि मैं काफी लंबे समय से वॉइस एक्टिंग करना चाहती थी, इसके सपने देखती थी और हमेशा मुझे लगता था कि वॉइस एक्टिंग के बेहतरीन मौके शायद एनिमेशन फिल्मों या इसी तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलेंगे। लेकिन मेरे लिए यह बेहद खूबसूरत सरप्राइज़ था कि मेरी इस जर्नी की शुरुआत करीना के लिए ‘अजूनी’ का किरदार निभाने से हो रही है। और इसमें सबसे खास बात यह है कि यह मेघना गुलज़ार की फिल्म है और ऐसी फिल्म है जो देखने के बाद लंबे समय तक हमारे साथ रहती है। एक किरदार के तौर पर भी यह बेहद इम्पैक्टफुल काम है।”
‘दायरा’ का मलयालम वर्जन खास तौर पर केरल के दर्शकों तक फिल्म की कहानी को उनकी अपनी भाषा में पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। कोशिश यही है कि ओरिजिनल फिल्म की भावनात्मक गहराई और कहानी का असर जस का तस बना रहे। ऐसे में पार्वती की आवाज़ ‘अजूनी’ को एक ऑथेंटिक मलयालम टच देगी और केरल के दर्शकों के लिए इस किरदार से जुड़ना और भी आसान हो जाएगा, जबकि करीना की परफॉर्मेंस की बारीकियां भी बरकरार रहेंगी।
इस नए एक्सपीरियंस के साथ पार्वती बतौर परफॉर्मर एक और नया चैप्टर खोल रही हैं। वह जल्द ही ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ में नज़र आएंगी, जो 11 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इसके बाद उनके पास HRX और Amazon की अपकमिंग सीरीज़ ‘Storm’ भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parvathy Thiruvothu to lend her voice to Kareena Kapoor Khan Ajooni in the Malayalam version of Daara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parvathy thiruvothu, kareena kapoor khan, daayra malayalam dubbing, ajooni voice over, meghna gulzar daayra, parvathy voice acting debut, bollywood malayalam dub, bollywood news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved