• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओम पुरी की पूर्व पत्नी नंदिता का दावा, 'कोलकाता ने केके को मार डाला'

Om Puri ex-wife Nandita says Kolkata killed KK - Bollywood News in Hindi

मुंबई । दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की पूर्व पत्नी नंदिता पुरी ने गायक केके की मौत को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने केके के निधन का जिम्मेदार कोलकाता को ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग की। दिवंगत गायक केके ने 31 मई को कोलकाता में अंतिम सांस ली। नंदिता ने फेसबुक पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा, सीबीआई जांच जरूरी है और तब तक बॉलीवुड को बंगाल में प्रदर्शन का बहिष्कार करना चाहिए। फेसबुक पर उन्होंने लिखा, पश्चिम बंगाल पर शर्म आती है। कोलकाता ने केके को मार डाला और सरकार इसे कवर कर रही है। नजरुल मंच पर कोई सावधानी नहीं बरती गई। 2.5 हजार लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में 7 हजार लोग आ गए। एसी काम नहीं कर रहा था, सिंगर ने चार बार शिकायत की। दवाइयों की कोई सुविधा नहीं थी।
फेसबुक पोस्ट में नंदिता ने कहा, फस्र्ट एड की सुविधा नहीं थी। सीबीआई जांच होनी चाहिए, तब तक बॉलीवुड को बंगाल में प्रदर्शन का बहिष्कार करना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Om Puri ex-wife Nandita says Kolkata killed KK
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om puri ex-wife nandita, singer kk, om puri ex-wife nandita says kolkata killed kk, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved