• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेड कार्पेट पर निकिता रावल के साथ फैन की हैरान करने वाली हरकत, बिना इजाजत किया किस

Nikita Rawal was shocked by a fans unsolicited kiss on the red carpet. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री निकिता रावल हाल ही में एक रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान उस समय पूरी तरह चौंक गईं, जब एक महिला प्रशंसक उनके पास आई और अचानक उनके होंठों पर किस कर लिया। इस अप्रत्याशित घटना से निकिता हैरान रह गईं और असहज भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में निकिता रावल एक कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कैमरों की तरफ देखकर तस्वीरें खिंचवा रही थीं कि तभी एक महिला फैन उनके पास पहुंचती है। फैन निकिता से सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर करती है। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य दिखाई देती है और निकिता भी उस फैन के साथ सहज नजर आती हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि महिला फैन अचानक निकिता के गाल पर किस कर देती है। निकिता इस हरकत से चौंक जाती हैं, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने स्थिति को और असहज बना दिया। गाल पर किस करने के बाद महिला फैन ने निकिता को अपनी तरफ खींच लिया और उनके होंठों पर भी किस कर दिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि निकिता को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
अचानक हुई इस हरकत से निकिता हैरान रह गईं। वीडियो में वह महिला को रोकने की कोशिश करती हुई भी नजर आती हैं। वह इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं, लेकिन महिला फैन ने उन्हें पकड़े रखा। इस वजह से निकिता काफी असहज दिखाई देती हैं।
महिला फैन यहीं नहीं रुकी। वहां से जाने से पहले उसने निकिता के गाल पर एक बार फिर किस किया और फिर वहां से चली गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला फैन के व्यवहार की आलोचना की। लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी मर्जी के बिना इस तरह की हरकत करना सही नहीं है।
एक यूजर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की बात कही। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को परेशान करने वाला बताया और कहा कि सामने वाले की सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।
इस पूरे मामले में निकिता रावल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nikita Rawal was shocked by a fans unsolicited kiss on the red carpet.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: red carpet, nikita rawal, actress nikita rawal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved