• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द फ्रीलांसर के नवनीत मलिक ने संजय दत्त स्टारर 'द वर्जिन ट्री' की शूटिंग की पूरी

Navneet Malik of The Freelancer completes shooting of Sanjay Dutt starrer The Virgin Tree - Bollywood News in Hindi

मुंबई। एक्टर नवनीत मलिक ने अपकमिंग फिल्म 'द वर्जिन ट्री' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के जवानी के दिनों को पर्दे पर उतारा है। एक्टर ने कहा कि रणबीर कपूर के 2018 की फिल्म 'संजू' में संजय की भूमिका के बाद फिर उसी चरित्र को निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। फिल्म में नवनीत की भूमिका संजय के 'रॉकी' लुक से प्रेरित है, जो उनके किरदार की प्रामाणिकता को और बढ़ाता है। फिल्म में अनुभव के बारे में नवनीत ने कहा कि संजय दत्त के जवानी के दिनों को पर्दे पर उतारना मेरे लिए अविश्वसनीय यात्रा रही है। रणबीर कपूर के बाद संजय दत्त की भूमिका को निभाना मेरे लिए बड़ा सम्मान है।
उन्होंने कहा कि संजय के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। वह न सिर्फ एक अद्भुत अभिनेता हैं, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी हैं। शूटिंग का अनुभव शानदार था।
द वर्जिन ट्री की शूटिंग मुंबई और पुणे में हुई है। सिद्धांत कुमार सचदेव द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navneet Malik of The Freelancer completes shooting of Sanjay Dutt starrer The Virgin Tree
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navneet malik, freelancer, completes shooting, sanjay dutt, ‌bollywood, actor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved