• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नायरा बनर्जी ने बताया, कैसे एक वीडियो कॉल ने बदल दी उनकी फिल्मी दुनिया

Naira Banerjee reveals how a video call changed her film career - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री नायरा बनर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'वन टू चा चा चा' को लेकर काफी चर्चाओं में है। यह फिल्म कॉमेडी, अफरातफरी और किरदारों से भरपूर मनोरंजन का जबरदस्त पैकेज है। इस फिल्म में अभिनेता आशुतोष राणा लीड रोल में हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में नायरा बनर्जी ने अपनी फिल्म, अनुभव और अभिनय सफर के बारे में खुलकर बात की। आईएएनएस से बात करते हुए नायरा बनर्जी ने कहा, "फिल्म की कहानी सुनते ही मैंने तुरंत इसका हिस्सा बनने की ठान ली थी। निर्देशक और लेखक अभिषेक ने मुझे वीडियो कॉल के जरिए पूरी कहानी सुनाई। उस समय मैं दुबई में थी, उन्होंने करीब दो घंटे तक कहानी इतनी ऊर्जा, भाव और उत्साह के साथ सुनाई कि मेरे होश उड़ गए। मुझे कहानी की हर बारीकी और भावना को समझाया। उसी वक्त मैंने तय कर लिया कि मुझे यह फिल्म करनी है।" फिल्म के कास्ट के बारे में नायरा बनर्जी ने कहा, ''जब मैंने जानना चाहा कि कौन-कौन इसमें काम कर रहा है, तो मेरे लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम आशुतोष राणा था, जो 'चाचा' के रोल में थे। मैंने उन्हें हमेशा गंभीर और सशक्त किरदारों में देखा है; ऐसे में इस नई भूमिका में उन्हें देखना बिल्कुल नया और ताजगी भरा अनुभव लगा।''
उन्होंने कहा, ''मुकेश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, आनंद जोशी, ललित प्रभाकर और हर्ष मायर जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण लेकिन सीखने वाला रहा। मेरे ज्यादातर सीन अभिमन्यु सिंह और आशुतोष राणा के साथ थे, जिनके सामने अपनी एक्टिंग बनाए रखना आसान नहीं था।''
नायरा बनर्जी ने अपने किरदार की खासियत के बारे में बताते हुए कहा, ''शूटिंग के पहले दिन से ही मुझे डांस करने का मौका मिला। मेरा डांस शेड्यूल कई दिनों तक चला। फिल्म का यह गाना 'इश्क ढिशूम' अब ट्रेंड कर रहा है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसका ऐसा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।''
नायरा बनर्जी ने आशुतोष राणा के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, "मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती बिहारी एक्सेंट था। मैंने पहले ऐसा रोल कभी नहीं किया था। लेकिन आशुतोष के साथ रोमांटिक सीन करते समय उस एक्सेंट में काम करना मेरे लिए बेहद मजेदार और प्यारा अनुभव साबित हुआ। सेट पर हर वक्त मजेदार माहौल रहता था। कोई ना कोई हमेशा मजाक करता रहता था और सभी एक-दूसरे की एक्टिंग देखकर हंसते रहते थे। कभी-कभी मुझे मुंह पर हाथ रखना पड़ता था ताकि शूटिंग के दौरान हंसी ना फूटे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Naira Banerjee reveals how a video call changed her film career
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: naira banerjee, film career, actress naira banerjee, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved