• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘रंगीलो रे’ के रंग में रंगे मीका सिंह, पार्थिव गोहिल के शो में दोस्ती और मस्ती का दिखा खास अंदाज़

Mika Singh reveled in the colors of Rangeelo Re, showcasing friendship and fun in Parthiv Gohil show. - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई सिंगर मीका सिंह हाल ही में अपने पुराने दोस्त और मशहूर गुजराती सिंगर पार्थिव गोहिल के ‘रंगीलो रे’ शो में शामिल हुए। मुंबई में हुए इस म्यूजिकल सेलिब्रेशन में मीका की मौजूदगी ने चार चाँद लगा दिए। गुजराती म्यूजिक, डांस और संस्कृति के रंगों से सजे इस आयोजन ने शहर में उत्सव का माहौल बना दिया, जहाँ संगीत के साथ अपनी परंपराओं का जश्न भी देखने को मिला।
अपने दोस्त पार्थिव के शो में शामिल होने को लेकर मीका सिंह ने कहा, “मैं यहाँ पार्थिव भाई का ‘रंगीलो रे’ शो देखने आया हूँ। मुझे यकीन है कि यहाँ हर कोई खूब एंजॉय कर रहा होगा। आजकल पंजाबी सिंगर्स के नाइट शोज़ का काफी ट्रेंड है, जहाँ कई बार दो-दो दिन तक जश्न चलता है। लेकिन यहाँ तो पूरे नौ दिन तक उत्सव का माहौल रहता है, और ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है!”
मीका के साथ अपनी पुरानी दोस्ती और म्यूजिकल बॉन्ड के बारे में बात करते हुए पार्थिव गोहिल ने कहा, “मीका पाजी हमेशा से मेरे बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। मेरे फिल्म प्रोडक्शन करियर की शुरुआत में, उन्होंने मेरी पहली ही फिल्म का पहला गाना गाया था। हमने उसे साथ में लॉन्च किया था और तब से हमारी फिल्मों का सफर सुपरहिट रहा है।
उन्होंने हमारी फिल्म ‘मित्रता’ के लिए भी एक सुपरहिट गाना गाया है। मेरा तो मानना है कि मीका पाजी जिस भी चीज़ से जुड़ जाते हैं, उसका सुपरहिट होना लगभग तय है। वो हमेशा से हमारे लिए लकी चार्म रहे हैं और मुझे बेहद खुशी है कि वो यहाँ आए हैं। हम उन्हें मंदिर भी लेकर जाएंगे और साथ में गुजराती उत्सव का आनंद लेंगे।”
‘रंगीलो रे’ के ज़रिए पार्थिव गोहिल मुंबई में गुजराती संगीत और संस्कृति की खूबसूरती को एक मंच पर ला रहे हैं। संगीत, डांस और परंपराओं के इस संगम के साथ यह आयोजन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने और मिल-जुलकर जश्न मनाने का खूबसूरत मौका दे रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mika Singh reveled in the colors of Rangeelo Re, showcasing friendship and fun in Parthiv Gohil show.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, bollywood desk, mika singh, parthiv gohil, rangilo re, live musical performance, navratri celebrations, gujarati music and culture, traditional dance, festive event, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved