• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

KRK का दावा, राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी, पत्नी को जेल क्यों नहीं?

KRK claims Rajpal Yadav has property worth 50 crores, why isnt his wife in jail - Bollywood News in Hindi

मुंबई । राजपाल यादव के केस को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे मदद को आगे आते दिख रहे हैं। इस बीच केस में नया मोड़ सामने आया है। एक्टर कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की संपत्ति है, वह लोन चुकाना नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि उनकी पत्नी की लोन में सहभागिता रही है फिर उन्हें जेल क्यों नहीं हुई? केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस और कर्ज के केस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने लिखा कि केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है, लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है? कमाल आर खान के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से का 1.50 करोड़ रुपए चुका दिए हैं, इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं। कमाल आर खान ने कहा, "राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया। कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। उनके एक दोस्त के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसका मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं चुकाना चाहते।"
कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं। राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं।
मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुकाया गया। ब्याज और पेनल्टी जुड़ने से रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कई केस दर्ज हुए।
साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई। दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया। राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे।
कई सेलेब्स जैसे सोनू सूद, इंद्रजीत, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह संकट में फंसे अभिनेता को आर्थिक मदद दे चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-KRK claims Rajpal Yadav has property worth 50 crores, why isnt his wife in jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krk claims rajpal yadav, krk, rajpal yadav, actor kamal r khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved