• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कियारा आडवाणी ने 'ब्लू हॉट लुक' में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Kiara Advani raised the temperature of the internet with her blue hot look - Bollywood News in Hindi

मुंबई । हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी के फैंस को उनका ब्लू हॉट लुक स्टाइल काफी पसंद आया है। कियारा ने अपनी आगामी फिल्म "गेम चेंजर" के टीजर की घोषणा की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में उन्होंने दो फोटो शेयर की। फोटो में ब्लू रंग की ड्रेस में अभिनेत्री जलपरी की तरह दिख रही हैं। कियारा के फैंस ने इस फोटो पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "कितनी खूबसूरत हैं आप", दूसरे यूजर ने लिखा, "टीजर का इंतजार है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अब इंतजार नहीं होता है।" चौथे यूजर ने लिखा, "आपकी आगामी फिल्म के लिए बधाई।"
कियारा ने कैप्शन में लिखा, "गेम चेंजर का टीजर कल आ रहा है।"
शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित "गेम चेंजर" में सुपरस्टार राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं। आईएएस के किरदार में अभिनेता निष्पक्ष चुनावों की वकालत करते हुए भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ लड़ता है।
फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरीश ने किया है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। हर्षित द्वारा सह-निर्मित, एक्शन कोरियोग्राफी अनबरीव द्वारा की गई है। फिल्म में डांस कोरियोग्राफी प्रभु देवा, गणेश आचार्य, प्रेम रक्षित, बॉस्को मार्टिस, जॉनी और सैंडी द्वारा की गई है।
निर्माताओं ने पहले ही "रा माचा माचा" और "जरगांडी" गाने जारी कर दिए हैं और अब फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर का अनावरण करने के लिए कमर कस रहे हैं।
एक करीबी सूत्र ने बताया कि टीजर लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम में स्टार कास्ट और निर्माता दिल राजू की मौजूदगी में रिलीज किया जाएगा। “गेम चेंजर” 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कियारा ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर के साथ "वॉर 2" में भी नजर आएंगी। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 2019 की फिल्म "वॉर" का सीक्वल है। इसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर दिखे थे। फिल्म में एक भारतीय रॉ एजेंट को अपने पूर्व मेंटर को खत्म करने का काम सौंपा जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kiara Advani raised the temperature of the internet with her blue hot look
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiara advani, internet, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved