• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'आदिपुरुष' के ट्रेलर लांच से पहले सिनेमा हॉल में जय श्री राम के नारे लगे

Jai Shri Ram slogans raised in the cinema hall before the trailer launch of Adipurush - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च से पहले मुंबई के जुहू इलाके में एक मल्टीप्लेक्स में फैंस ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए और भगवा झंडा लहराया। फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सैनन ने देवी सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। मीडिया भी ट्रेलर रिलीज के लिए इंतजार कर रहा था। इस दौरान पारंपरिक परिधान में हाथ में भगवा झंडे लिए आए फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने श्री राम लक्ष्मण जानकी, जय हनुमान की का नारा लगाया। लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए शो के व्यवस्थापकों ने भी नारे लगाए।
लोगों के हाथों में तख्तियां थी, जिसमें कमोबेश इसी तरह के नारे लिखे हुए थे। जैसे-जैसे ट्रेलर रिलीज का समय करीब आ रहा था, नारे तेज होते जा रहे थे।
इससे पहले, फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने हाई-वोल्टेज कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कांग्रेस की पेशकश की आलोचना की थी।
'आदिपुरुष', 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jai Shri Ram slogans raised in the cinema hall before the trailer launch of Adipurush
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adipurush, mumbai, jai shri ram, adipurushtrailer, prabhas, kritisanon, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved