• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस को चुनौती देंगे इमरान खान, बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे अभिनेता

Imran Khan to challenge notice to leave India by October 28; actor to approach Bombay High Court - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश देने वाले नोटिस को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें यह नोटिस फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की ओर से जारी किया गया है। नोटिस में फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। अब अभिनेता इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने एमजेडएम लीगल एलएलपी को अपना कानूनी पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि याचिका कब दाखिल की जाएगी।
एमजेडएम लीगल एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से जब इस मामले पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ऐसे में अभी अभिनेता की कानूनी टीम की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि इमरान खान से जुड़ा यह मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया था। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) द्वारा इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इमरान खान भी इसमें शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।
इस घटना के बाद इमरान की नागरिकता और भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सवाल उठे। जानकारी के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है। साथ ही, उनके पास भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भी है। इसी वजह से उनके प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कानूनी सवाल उठाए गए।
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से यह जांच करने की मांग की थी कि क्या अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद इमरान खान को भारत में इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति है। सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों को भी पत्र लिखा था। उन्होंने इमरान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग भी की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Imran Khan to challenge notice to leave India by October 28; actor to approach Bombay High Court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bombay high court, imran khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved